फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भूमि विवाद में मारपीट, 23 लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कथरिया में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो पक्षों के 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ओमप्रकाश पचौरी निवासी गांव कथरिया का कहना है कि बुधवार की सुबह वह अपने भाई हरिमोहन उर्फ गुड्डू पचौरी के खेत पर गए थे। वहां पर उदयवीर, विजय, हाकिम, लोकेश, आकाश, रंजीत निवासी कथरिया व ओमप्रकाश निवासी निभयपुर इगलास खेत पर एक दिन पूर्व में लगाई गईं मुड्डियों को उखाड़ रहे थे। यह मुड्डियां राजस्व टीम ने लगवाईं थीं।
विज्ञापन

ओमप्रकाश पचौरी पक्ष का कहना है कि मना करने पर लाठी-डंडा, फरसा, फावड़ा, कुल्हाड़ी व तमंचा से लैस लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। बचाने आए भतीजे प्रवीन व सुबोध को भी घायल कर दिया था। वहीं दूसरे पक्ष से हाकिम निवासी कथरिया का कहना है कि बुधवार की सुबह खेत पर उसकी पत्नी अनीता व विमलेश काम कर रहीं थीं। इसी दौरान गांव के भोला, सोनू, बच्चू, अंकुल पचौरी, प्रवीन, रमाकांत, ओमप्रकाश, गगन, गुल्लू उर्फ गुल्ला, दीपू, विष्णू, वीरेंद्र, हरिमोहन, कमलकांत, पिंटा व माधव आदि लोग लाठी, डंडा, सरिया, फावड़ा व कुल्हाड़ी लेकर आए। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर दी। जिसमें लोकेश, विजय व विमलेश को चोंटें आईं हैं। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि दोनों पक्षों का मुकदमा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें