फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाबा खाटू श्याम के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
सादाबाद के श्री गोवर्धनधान श्री खाटू श्याम मंदिर में बाबा खाटू श्याम के दर्शनों को उमड़े श्रद्धा - फोटो : samvad
विज्ञापन
एकादशी पर शनिवार को सादाबाद के बिजलीघर रोड स्थित श्री खाटू श्याम, गोवर्धनधाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर रात तक दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

मंदिर में विशेष सजावट की गई थी। परिसर को दीपक, पुष्प और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। बाबा का दिव्य व अलौकिक शृंगार किया गया। पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा की। मंगल आरती के बाद भक्त भजन-संकीर्तन करते हुए नजर आए। भक्तों ने बताया कि उत्पन्ना एकादशी पर बाबा श्याम के दर्शन-पूजन से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर समिति के रजत अग्रवाल ने बताया कि दर्शनार्थियों की सुविधाओं के लिए पेयजल, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की विशेष व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें