खेड़िया बुजुर्ग में आयोजित फूलडोल मेले में रागिनी सुनते लोग
- फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव खेड़िया बुजुर्ग में सोमवार को फूलडोल मेले में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान रागिनी सुनकर लोग भावुक हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी जीवनलाल शर्मा ने किया।
रागिनी प्रतियोगिता में अजीत बैंसला, बलराम बैंसला, छाया चौधरी और कोमल चौधरी ने रागिनियां प्रस्तुत कीं। उमाशंकर जोशी और दीपा चौधरी ने बलिदानी विशाल डागुर पर रागिनी सुनाई। विशाल पिछले वर्ष 25 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में बलिदान हो गए थे। कार्यक्रम में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान देवेश मालान, दिनेश भारद्वाज, यादवेंद्र प्रधान, रामवीर सिंह, अमित चौहान, दिनेश प्रधान आदि मौजूद रहे।