फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMAY-U: 12 हजार से अधिक लोगों के घर का सपना होगा सच, लंबित आवेदनों के डीएम ने दिए त्वरित सत्यापन के निर्देश

Tue, 14 Apr 2026 05:57 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ डीएम संजीव रंजन ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई है। सभी उप जिलाधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे गुणवत्तापूर्ण सत्यापन कर पात्रता प्रमाण पत्र सहित पत्रावली जल्द से जल्द डूडा कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
पीएम आवास योजना - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत अलीगढ़ जिले में हजारों जरूरतमंदों के पक्के घर का सपना साकार होने जा रहा है। अब तक प्राप्त आवेदनों में से 12,163 अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं। अलीगढ़ जिलाधिकारी ने लंबित 26,302 आवेदनों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में 13 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की गई। इसमें योजना की प्रगति पर मंथन किया गया। डीएम संजीव रंजन ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई है। सभी उप जिलाधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे गुणवत्तापूर्ण सत्यापन कर पात्रता प्रमाण पत्र सहित पत्रावली जल्द से जल्द डूडा कार्यालय को उपलब्ध कराएं। बैठक में संबंधित विभागों के सभी वरिष्ठ अधिकारी और नगर निकायों के ईओ मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंदों के लिए मील का पत्थर है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पात्रता की जांच निष्पक्ष हो और पात्रों को समय से उनका हक मिले।- संजीव रंजन, जिलाधिकारी

विज्ञापन

आंकड़ों पर एक नजर

  • कुल प्राप्त आवेदन : 45,716
  • सत्यापित पात्र अभ्यर्थी: 12,163
  • अपात्र पाए गए आवेदन: 7,251
  • लंबित सत्यापन: 26,302
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें