नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन अनिल तिवारी ने वार्ड सदस्य, सफाई कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण किया। देर शाम सैकड़ों की तादात में वैद्य अमृत गर्ग के नेतृत्व में मोटरसाइकिल पर हनुमान मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में देश भक्ति के नारे लगाए गए।इस मौके पर वैद्य गोपालशरण गर्ग, सूरजभान गर्ग, मुरारीलाल शर्मा, किशनदेव शर्मा, शीलेन्द्र शर्मा, मणीन्द्र सत्याथी, महेश कुमार,अमित कुमार, सुरेशचन्द्र,अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्रपाल सिंह, दुर्गेश चौरसिया, अजय कुमार डीएन तिवारी, संध्या रानी, सुधा सिंह, अनिल दुवे, रवि कुमार ,प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
रामकली इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने समाजसेवी वैद्य गोपालशरण गर्ग के साथ शहीद रमेशचंद्र आर्य के पार्क में ध्वजारोहण किया। सभी कॉलेज के विद्यार्थी पार्क में मौजूद रहे और देशभक्ति के नारे लगाए। श्री ज्वाला प्रसाद इंटर कॉलेज में भी ध्वजारोहण हुआ।