फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला पटवारी में गौकशी..पब्लिक का गुस्सा भड़का

Mon, 20 Jun 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गौकशी - फोटो : रुपेश
विज्ञापन
 महानगर में सियासी स्तर पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश के साथ-साथ रविवार तड़के पुलिस को चुनौती देते हुए गौकशी कर दी गई। नगला पटवारी के इस्लाम नगर में हुई गोकशी को लेकर बवाल हो गया। खबर मिलते ही हिन्दूवादी नेता मौके पर पहुंच गए। जहां खाली पड़े एक प्लाट में गौवंश मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला पटवारी स्थित इस्लाम नगर में हिन्दू मुस्लिम की मिली जुली आबादी है। पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह स्थानीय लोग निकले तभी तीन महिलाऐं.चार युवक एक खाली प्लाट में पॉलोथिन में गोस्त रख रहे थे। स्थानीय लोगों के टोकने पर वह युवक भाग निकले। शक होने पर स्थानीय लोगों ने शोर मचा दिया।
शोर शराबा सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने प्लाट के पास जाकर देखा तो वहां गोवंश के अवशेष और गोस्त पड़ा था। यह खबर आस पास के इलाके में आग की तरह फैल गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

खबर मिलते ही क्वार्सी एसओ विनोद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं हिन्दूवादी नेता भी मौके पर पहुंच गए। इलाके के लोगों में गुस्सा इस बात को लेकर था कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैंएलेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। पुलिस ने मौके से नफीसाएजैनवएखुर्शीद निवासी इस्लाम नगर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि परवेशएयुसुफएअरशद मौके से फरार हो गए। मौके से दो बाइक और बीफ बरामद किया है। वहीं सभी अभियुक्तों के खिलाफ धारा गौवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस फरार अभियुक्तों की तलाश में दबिश दे रही है।
एसओ के अनुसार गौकशी के मामले में तीन महिलाओं को मौके से गिरफ्तार किया गया है। महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों महिलाओं को जेल भेज दिया। फरार अभियुक्तों की तलाश में दबिशें दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें