फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में डांस कर निराशा भगा रहे मरीज

विज्ञापन
अतरौली के कोविड हॉस्पिटल में डांस करते युवक। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अतरौली के लेवल वन कोविड-19 हॉस्पिटल में युवा जोश एवं उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां भर्ती कोरोना के असिंप्टोमैटिक मरीज बीमारी को पराजित करने का प्रयास कर रहे हैं। मरीजों का वायरल वीडियो चर्चा में है। अतरौली सीएचसी के अधीक्षक भी इसे शुभ लक्षण के रूप में देख रहे हैं। अतरौली के लेवल वन हॉस्पिटल में असिंप्टोमैटिक मरीज यानी ऐसे मरीजों को भर्ती किया जाता है, जिनकी रिपोर्ट तो पॉजिटिव है, लेकिन उनमें कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को ऐसे ही मरीजों का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें अधिकतर युवा है और आइसोलेशन वार्ड में डांस एवं गाना गाते हुए दिख रहे हैं। इसमें गीत गाता हुआ 29 वर्षीय युवक जयजंग के सराय भोले नाथ का है। जबकि डांस करता हुआ 27 वर्षीय युवक मलहपुर का है। वीडियो में युवक मोबाइल पर गाना बजाकर डांस करता हुआ दिख रहा है। युवकों ने फोन पर बताया कि खुश रहने एवं समय को बेहतर तरीके से व्यतीत करने के लिए हमलोग सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए मिल जुलकर रहते हैं। हमारे साथ एक 11 साल का बालक है, जो अहमदाबाद से आया है। उसका मन बहलाने के लिए भी हमलोग डांस, गीत एवं योगा करते हैं।
युवकों का कहना है कि वे लोग सुबह में कपाल भांति व अनुलोम विलोम भी कर रहे हैं। अतरौली सीएचसी के अधीक्षक डॉ. कुलदीप ने बताया कि मरीज दिल बहलाने के लिए डांस करते है या गीत गाते है, यह अच्छी बात है। उनका जोश एवं उत्साह काबिले तारीफ है। हमलोग मरीजों के खाने-पीने से लेकर अन्य सुविधाओं का पूरा ख्याल रखते हैं। हमलोग भी चाहते हैं कि हमारे यहां भर्ती मरीज खुश रहे। कोरोना को हराने के लिए भी निराशा को भगाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें