फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर में दो लेखपालों से मारपीट, सरकारी अभिलेख फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गौमत व बामौती में अलग-अलग घटनाओं में दो लेखपालों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। सरकारी कागजात भी फाड़ दिए। एसडीएम के आदेश पर ग्यारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

22 मई को लेखपाल अखिलेश कुमार शर्मा सरकारी कार्य से बामौती गए थे। कुछ लोग चकमार्ग के गाटा नंबर 432 पर कब्जा कर रहे थे। लेखपाल ने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर सरकारी कागजात फाड़ दिए।
बाइक व मोबाइल भी छीन लिया। कुछ ग्रामीणों ने समझाबुझाकर बाइक वापस करा दी। मामले में एसडीएम खैर के आदेश पर पर बामौती निवासी डोरी पुत्र भूले सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरी घटना 15 मई की है। गांव गौमत में लेखपाल हरिनारायण शर्मा चकमार्ग की पैमाइश करने गये थे। इस दौरान तीन लोगों ने उनके साथ मारपीट कर सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। मामले में लेखपाल ने गौमत निवासी लाल सिंह पुत्र पन्ना लाल सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें