फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अलीगढ़ में ही बनेगा पासपोर्ट

Sat, 17 Mar 2018 01:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन
प्रधान डाकघर परिसर में बनने वाले मंडलीय पासपोर्ट ऑफिस के लिए नक्शा तैयार करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अलीगढ़ के प्रधान डाकघर में पासपोर्ट बनना शुरू हो जाएगा। इसके लिए गाजियाबाद जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शुक्रवार को पासपोर्ट दफ्तर खोलने के लिए पासपोर्ट दफ्तर गाजियाबाद से आई टीम ने जगह का मुआयना किया। टीम अपने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे प्रधान डाकघर के पीछे बनी मेडिकल डिस्पेंसरी पर पासपोर्ट दफ्तर गाजियाबाद टीम पहुंची। टीम ने भवन को देखा। कौन सा कहां विंग होगा, इसका पूरा खाका खींचा गया। नपाई होने के बाद सारी रिपोर्ट बनाई गई। पासपोर्ट अधिकारी सुबोतो हाजरा ने बताया कि क्षेत्र देख लिया है।

अब डाकघर के अधिकारियों को तय करना है कि वह कौन सी जगह देंगे। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया होगी। विद्युत उपकरण सहित अन्य कार्य होंगे। इसमें एक महीना लग जाएगा। इसके बाद पासपोर्ट दफ्तर में काम होने लगेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दफ्तर खुलने से लोगों को गाजियाबाद नहीं जाना पड़ेगा। पहले दिन से 50 आवेदन लिए जाएंगे। यहीं बायोमेट्रिक निशान लिए जाएंगे और डॉक्यूमेंट का वेरीफिकेशन होगा। इसके बाद तैयार फाइल गाजियाबाद भेज दी जाएगी। इस दौरान निदेशक डाक सेवा आगरा के अतुल कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें