फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में 5 दिन खुलेगा पासपोर्ट सेवा केंद्र

Tue, 27 Nov 2018 02:03 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
प्रधान डाकघर कार्यालय परिसर में बनकर तैयार हुआ पासपोर्ट केंद्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहरवासियों को लिए नये साल से पहले मिलने जा रही पासपोर्ट सेवा केंद्र की सौगात की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। प्रधान डाकघर कार्यालय परिसर में बनकर तैयार हुए पासपोर्ट केंद्र के ऑफिस में सोमवार को उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। आज (मंगलवार) पासपोर्ट अधिकारी यहां डेरा डाल लेंगे।
विज्ञापन


सप्ताह में पांच दिन कार्यालय में काम होगा। शनिवार और रविवार को कार्यालय बंद रहेगा। 
बुधवार को सांसद सतीश गौतम केंद्र का उद्घाटन करेंगे। पासपोर्ट सेवा केंद्र में दो कम्प्यूटर सेट सहित कैमरा, ब्राडबैंड लाइन और अन्य उपकरण स्थापित किए गए हैं। अंतिम दौर में यहां इंटरनेट की केबिल डालने का काम किया जा रहा है। उद्घाटन के बाद से ही यहां आवेदनकर्ताओं के दस्तावेजों का सत्यापन, बायोमैट्रिक और फोटो पासपोर्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद से दो अधिकारी यहां तैनात होंगे। साथ ही डाक विभाग के कर्मचारी इनका सहयोग करेंगे। 

वरिष्ठ डाक अधीक्षक जीए प्रसाद ने बताया कि डाक विभाग के दो कर्मचारियों को पिछले दिनों क्षेत्रीय कार्यालय प्रशिक्षण लेने को भेजा गया था। शुरुआती दिनों में डाक विभाग के कर्मचारी सहयोगी के तौर पर कार्य करेंगे। बता दें कि प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू होने के बाद जनपद के लोगों को पासपोर्ट बनवाने को आवेदन करने के बाद गाजियाबाद के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्रधान डाकघर में ही पासपोर्ट संबंधी सभी प्रक्रिया संपन्न होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें