न्यूज डेस्क अमर उजाला सादाबाद (हाथरस)
सोमवार को नगर की विभिन्न बैंकों में अधिक भीड़ के कारण सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए सीओ योगेश कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बैंकों के अंदर बाहर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बैंक शाखाओं के बाहर खड़ी बिना नंबर की बाइकों को भी कब्जे में लिया गया।
सीओ योगेश कुमार ने बताया कि सोमवार को बैंकों में काफी अधिक भीड़ थी, इस वजह से सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए उन्होने नगर के एसबीआई, सिंडिकेट, पंजाब नेशनल बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैंक प्रबंधकों को सीसीटीवी कैमरों को दुरूस्त रखने के भी निर्देश दिए गए।