फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रेन-बसों में उमड़े यात्री, सीट के लिए रही मारामारी

Fri, 24 Oct 2025 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई दूज पर रोडवेज बसों, ट्रेनों और डग्गेमार वाहनों में यात्रियों की जबर्दस्त भीड़ उमड़ी। मथुरा-कासगंज रेलमार्ग की ट्रेनों में हर कोच यात्रियों से खचाखच भरा नजर आया। हाथरस सिटी, जंक्शन और मुरसान स्टेशनों पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


हाथरस सिटी सहित जनपद के अन्य रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या आम दिनों के मुकाबले अधिक रही। भीड़ के कारण कई यात्रियों को मुख्य दरवाजे की जगह आपात खिड़कियों से घुसने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि रेलवे की ओर से भीड़ को देखते हुए मथुरा-कासगंज रेल खंड की पैसेंजर ट्रेनों में बोगियों की संख्या में इजाफा किया गया, फिर भी इनमें क्षमता से अधिक यात्री सफर करते नजर आए।
रोडवेज बस अड्डों पर भी यात्रियों का तांता लगा रहा। राहत की बात यह रही कि इस बार बसों की संख्या भी ठीक-ठाक थी, जिससे यात्रियों को बसों के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ा। विशेष तौर पर आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर बड़ी संख्या में यात्रियों ने बसों से यात्रा की। बसें यात्रियों से खचाखच भरकर चलीं। सीट मिलना भी मुश्किल हो रहा था। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हाथरस डिपो मंगेश ने बताया कि डिपो ने त्योहारों को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था की है, ताकि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में असुविधा न हो।
विज्ञापन




मथुरा-बरेली मार्ग पर रही बसों की कमी
मथुरा-बरेली राजमार्ग पर इस साल भी लोगों को बसों की कमी से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छोटी दूरी के यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। इस मार्ग पर हाथरस डिपो की ओर से करीब सात बसें लगाई गईं, जो कि नाकाफी साबित हुईं। बसों की कमी का डग्गेमार वाहनों ने पूरा फायदा उठाया। मुंहमांगे किराये पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें