रोडवेज बस में बैठने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री।
- फोटो : HATHRAS
रोडवेज बसों के सहारे अलीगढ़ आने वाले या अलीगढ़ से जाने वाले यात्री सोमवार को काफी परेशान रहे। क्योंकि रोडवेज बस शहर के बाहर ही रोक दी जा रही थीं। शहर के अंदर आने के लिए कोई वाहन नहीं मिल रहा था। जबकि शहर के अंदर से भी बाहर जाने के लिए लोगों को वाहन नहीं मिला।
एक-दो वाहन मिलते तो वह मनमाना किराया वसूलकर ही सवारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाते। इस दौरान लोगों ने रकम के साथ-साथ काफी समय भी बिताया। जितनी देर में लोग शहर के बाहर पहुंच रहे थे। उतनी देर में तो एक जनपद से दूसरे जनपद पहुंचा जा सकता है। जबकि शहर के चारों तरफ चौराहों पर जाम जैसे हालात भी देखने को मिले। जाम की समस्या से निपटने के लिए दिनभर पुलिसकर्मी तैनात रहे। लेकिन एक समय के बाद जब वह थक जाते तो वाहनों से रोकटोक नहीं करते। फलस्वरूप फिर जाम लग जाता। मजबूरन फिर से पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालने के लिए आते।