फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ग्रामीण मार्गों पर बसों की कमी से यात्री परेशान

Sat, 13 Jun 2026 02:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
रोडवेज बस। - फोटो : Archive
विज्ञापन
शहर व आसपास के क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था चरमराने से यात्रियों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निर्धारित समय पर वाहन न मिलने के कारण लोग कार्यालयों और कार्यस्थलों पर देर से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन



जलाली, बरला, विजयगढ़, जवां, बरौली, पालीमुकीमपुर, छर्रा, गभाना, चंडौस, पिसावा, गोरई, इगलास सहित कई ग्रामीण मार्गों पर बसों और अन्य सार्वजनिक वाहनों की कमी के चलते यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे खासकर नौकरीपेशा वर्ग और ग्रामीण यात्रियों का दैनिक आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। पहले चरण में तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों को बस सेवा से जोड़ा जाएगा, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से ग्रामीण क्षेत्रों तक बस सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें