फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में राज्यमंत्री ने लगाए जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे, सामने आया वीडियो

Fri, 12 Jun 2026 05:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे लगाए। उनके बाद वहां बैठे लोगों ने भी जय श्री राम कहा। जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारों से कैनेडी हॉल गूंज गया। 
विज्ञापन
एएमयू कैनेडी हॉल में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने एएमयू के कैनेडी हॉल में शुक्रवार को आयोजित मंडलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी के दौरान जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे लगाए। एएमयू के इतिहास का यह पहला माैका है जब आजादी के बाद से अब तक प्रदेश सरकार के किसी मंत्री की जनसभा में इस तरह का भाषण व धार्मिक नारे लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


योगी सरकार के मंत्री एएमयू में करीब 56 मिनट दहाड़े। अपने संबोधन में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि यदि नकवी पार्क का नाम बदलकर जवाहर पार्क किया जा सकता है तो जवाहर पार्क का नाम अलीगढ़ के किसी सपूत के नाम पर भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में भारतीय संस्कार और संस्कृति के संवर्धन के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। मंत्री का संबोधन अलीगढ़ की पावन भूमि को नमन करते हुए भारत माता के जयकारे से शुरू हुआ और समापन जय श्री राम और हर हर महादेव के नारों के साथ हुआ। 
 
विज्ञापन

उद्यान राज्य मंत्री ने बृहस्पतिवार को एएमयू के अतिथि गृह में रात्रि विश्राम किया और सुबह पुस्तकालय और संग्रहालय का निरीक्षण किया। इस गोष्ठी में मेरठ, अलीगढ़ व आगरा मंडल के आठ जिलों के किसान शामिल हुए। गोष्ठी केंद्र सरकार के 12 वर्ष व उत्तर प्रदेश में सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने सरकार की विभिन्न योजनाओं, कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में हुए कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं, उनके द्वारा लगाए गए धार्मिक नारों की चर्चा भी कार्यक्रम के बाद पूरे परिसर और शहर में होती रही। 
विज्ञापन

16 करोड़ की 70 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, किसान सम्मानित 
उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदेश के चार जिलों में कृषि विकास और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए 16 करोड़ रुपये से अधिक की 70 परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं में अलीगढ़ और हाथरस में हाईटेक नर्सरी की स्थापना शामिल है। प्रत्येक नर्सरी पर 1 करोड़ 9 लाख 31 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। बुलंदशहर में चार राजकीय प्रक्षेत्रों और दो पौधशालाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस कार्य के लिए 13 करोड़ 22 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। एटा जनपद में एक राजकीय पौधशाला का भी सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस परियोजना पर 74 लाख रुपये की लागत आएगी। कुल मिलाकर, इन विकास कार्यों पर 16 करोड़ 14 लाख 62 हजार रुपये का निवेश किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कृषि उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि करना है। 

मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रगतिशील किसानों को अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बताया। गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, विधायक इगलास राजकुमार सहयोगी, कोल अनिल पराशर, एमएलसी डाॅ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह, चौधरी ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष इंजी राजीव शर्मा, निदेशक उद्यान भानू प्रकाश राम, संयुक्त निदेशक उद्यान लखनऊ राजीव वर्मा, मंडलायुक्त संगीता सिंह, विशेष सचिव उद्यान राजकमल यादव, मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार, उप निदेशक उद्यान (नोडल अधिकारी) अलीगढ़ कृष्ण मोहन चौधरी, उप निदेशक उद्यान बलजीत सिंह अध्यक्ष शीतगृह एसोसिएशन एवं किसान माैजूद रहे।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें