फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : नोएडा-बल्लभगढ़ की बस पकड़ने के लिए यात्रियों को लगानी पड़ी दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को नोएडा-बल्लभगढ़ के लिए यात्रियों की जमकर भीड़ उमड़ी। सारी बसें एक-एक कर भरकर गंतव्य के लिए रवाना हो गईं, इसके बावजूद भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही थी। ऐसे में परिवहन निगम के अधिकारियों ने आगरा, देहरादून, लखनऊ व हरिद्वार के रूट की बसों को रोककर सीधे नोएडा-बल्लभगढ़ के लिए रवाना कराया।
विज्ञापन

वहीं बसों में जगह पाने के लिए यात्रियों को सामान के साथ दौड़ लगानी पड़ी। धक्का-मुक्की सहनी पड़ी, फिर भी हर बस में कुछ न कुछ यात्रियों को खड़े होकर यात्रा के लिए मजबूर होना पड़ा।
बुधवार की सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर, नोएडा-बल्लभगढ़ आदि क्षेत्रों के लिए सवारियां सैटेलाइट बस स्टैंड पर उमड़ने लगीं। परिवहन निगम की बस क्रमवार इसी रूट पर चलने लगीं। दोपहर 12 से 1 बजे के लगभग बसों की संख्या खत्म होने लगीं। 2 से 3 बजे तक यहां सवारियों की संख्या अधिक थी, जबकि बसें एक-दो ही बचीं। ऐसे में अधिक से अधिक सवारियां इन बसों में बैठीं और रवाना हुईं। इस दौरान इधर-उधर से एक-दो बस आतीं तो उसमें चढ़ने के लिए बच्चे, बूढ़े और युवक-युवतियों को दौड़ लगानी पड़ी। इसके बावजूद बस के पास तक उनके पहुंचने से पहले ही बस फुल हो जाती। लोग धक्कामुक्की कर बस में चढ़ने का प्रयास करते रहे। कुछ एक लोग तो खिड़कियों से घुसकर बस में चढ़े।
विज्ञापन

एआरएम वीके शुक्ला ने भीड़ की सूचना पर तत्काल देहरादून, लखनऊ, हरिद्वार रूट पर जाने वाली बसों को रुकवाया और सवारियां बैठवाकर सीधे नोएडा-बल्लभगढ़ के लिए रवाना किया। शाम ढलते-ढलते लोगों की भीड़ भी सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें