फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसा यात्री

विज्ञापन
ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में फंसा युवक। - फोटो : samvad
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर बड़ा हादसा टल गया। चलती गोमती एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12419) में चढ़ने की जल्दबाजी में एक यात्री का पैर फिसल गया। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर लटक गया, जिससे उसकी जान खतरे में पड़ गई। मौके पर क्यूआरटी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के हेड कांस्टेबल सचेन्द्र पाल सिंह ने तुरंत कार्रवाई की।
विज्ञापन


उन्होंने बिना समय गंवाए यात्री को प्लेटफॉर्म की ओर खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला। यह घटना दोपहर 1:15 बजे गोमती एक्सप्रेस के प्रस्थान के दौरान हुई। आरपीएफ पोस्ट कमांडर अजीत तिवारी के अनुसार, गाजियाबाद निवासी यात्री को कोई चोट नहीं आई। उसने खुद को सुरक्षित बताया। यात्री अलीगढ़ से अपने घर वापस जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें