फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रेन से गिरकर यात्री की माैत, शिनाख्त नहीं, 72 घंटे तक मोर्चरी में रखवाया

Mon, 16 Jun 2025 04:12 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा एक यात्री अचानक गिर गया। यात्रियों ने शोर मचाया और स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर जानकारी दी। घायल यात्री को उपचार के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद विहार टर्मिनल से गाजीपुर जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर 15 जून सुबह सीमा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक यात्री की मौत हो गई। यात्री की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव को अगले 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन

 
जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि गाड़ी संख्या 22433 सुहेलदेव एक्सप्रेस सुबह करीब चार बजे अलीगढ़ आ रही थी। तभी सीमा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा एक यात्री अचानक गिर गया। यात्रियों ने शोर मचाया और स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर जानकारी दी। 

घायल यात्री को उपचार के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें