फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पार्षद के पति पर रंगदारी मांगने का आरोप, वृद्धाश्रम संचालिका ने कराया मुकदमा, यह है मामला

Mon, 17 Nov 2025 02:57 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि पार्षद पति आश्रम में आया। वहां आकर उसने आश्रम संचालन के नाम पर 50 हजार रुपये प्रतिमाह मांगे। न देने पर धमकाते हुए झूठे मुकदमे मेंं फंसाने की धमकी दी। अभद्रता करते हुए मोबाइल छीन कर मारपीट तक कर दी। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी बरौला इलाके के एक वृद्धाश्रम की संचालिका ने पार्षद पति पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कराते हुए सियाराम वृद्धाश्रम की संचालिका सुनीता शर्मा ने बताया कि घटना 25 जून की है। इलाके के पार्षद पति शिवकुमार उसके आश्रम में आया। वहां आकर उसने आश्रम संचालन के नाम पर 50 हजार रुपये प्रतिमाह मांगे। न देने पर धमकाते हुए झूठे मुकदमे मेंं फंसाने की धमकी दी। अभद्रता करते हुए मोबाइल छीन कर मारपीट तक कर दी। 

इस मामले में पुलिस स्तर से सुनवाई न होने पर महिला ने कोर्ट की शरण ली। इसी मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ बन्नादेवी एसपी सिंह के अनुसार मामले में साक्ष्यों व तथ्यों की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें