जंजीरों से युवक को जकड़ा (सांकेतिक तस्वीर)
शराब के नशे का आदि होने के कारण परिजनों ने युवक को जंजीरों से बांध दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने लेकर आई जिसके बाद परिजनों के गुहार के बाद उसे छोड़ दिया गया।
बता दें कि दिलीप अलीगढ़ सासनी गेट क्षेत्र का रहने वाला है। दिलीप आरके पुरम रोड एडीए कॉलोनी निवासी भगवती शर्मा का पुत्र है। वह हर रोज शराब पीकर घर में हंगामा और मारपीट करता था जिससे तंग आकर घर वालों ने उसे जंजीरों में जकड़ दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दिलीप को जंजीर से मुक्त कराया और उसे थाने लेकर आई। इस मामले को लेकर दारोगा का कहना है कि दिलीप ने परिजनों से मांफी मांग ली है। उसने यह भी भरोसा दिलाया है कि आगे से ऐसी हरकतें नहीं करेगा। साथ ही उसे कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।