फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : आज से होगा आपत्तियों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए अब जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के प्रस्तावित आरक्षण पर आई आपत्तियों के निस्तारण की बारी है। आपत्तियों का निस्तारण बुधवार सायं पांच बजे से कलक्ट्रेट सभागार में होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम ने आपत्ति निस्तारण के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

अप्रैल में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए जिला पंचायत राज विभाग ने दो मार्च को जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान पद का प्रस्तावित आरक्षण जारी किया था। इस आरक्षण ने कइयों के चुनाव लड़ने के मंसूबों पर पानी फेर दिया तो कई लोग आरक्षण के प्रावधानों से असंतुष्ट दिखे। चार मार्च से आपत्तियों का दौर शुरू हुआ था। आठ मार्च तक 1000 से ज्यादा आपत्तियां दर्ज हो गई। 70 फीसदी से ज्यादा आपत्तियां ग्राम पंचायतों के आरक्षण पर आईं।
अब बुधवार सायं पांच बजे से कलक्ट्रेट सभागार में इन सभी आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम चंद्रभूषण सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल के नेतृत्व में आपत्ति निस्तारण करने के लिए जिला स्तरीय समिति गठित कर दी है। समिति आपत्तियों पर विचार कर प्रस्ताव 11 मार्च तक प्रस्तुत करेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने बताया कि अंतिम आरक्षण सूची 13 या 14 मार्च को जारी होगी।
विज्ञापन

यह समिति करेगी आपत्तियों का निस्तारण
मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल की अध्यक्षता में गठित समिति में एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल, एडीएम न्यायिक, अपर मुख्य अधिकारी पंचायत, सभी एसडीएम, पीडी डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी एवं सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें