फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला जिपं सदस्य प्रत्याशी के चार वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादों क्षेत्र के वार्ड संख्या 43 के जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी सोमवती देवी पत्नी प्रेम यादव के चार वाहनों को एसडीएम पंकज कुमार ने थाना प्रभारी दादों अजब सिंह यादव से पकड़वाकर सीज करवा दिया। शुक्रवार की सुबह भारतीय किसान यूनियन स्वराज गुट के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरंग कर दिया।
विज्ञापन

समेंना ततारपुर निवासी सोमवती देवी चार-पांच वाहनों के साथ बृहस्पतिवार की देर रात गांव नगला अचला में प्रचार कर रही थीं। पुलिस का आरोप है कि गाड़ियों में माइक लगाकर प्रचार किया जा रहा था। माक्स और सामाजिक दूरी के नियमाें का पालन प्रचार में नहीं हो रहा था। इसी पर कार्रवाई की गई है।
शुक्रवार की सुबह भारतीय किसान यूनियन स्वराज गुट के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, शैलेश, कालू, विकास यदुवंशी, शिवकुमार, सतेंद्र कुमार, भोजराज, मास्टर हरिओम ने थाने पहुंचकर कार्रवाई का विरोध किया लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें