फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : हिम्मत से काम लें, अपने ऊपर बीमारी को हावी नहीं होने दें

विज्ञापन
फरीदाबाद स्थित कोविड अस्पताल में व्यायाम करते धीरेंद्र गुप्ता - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जेल रोड आवास विकास कॉलोनी निवासी 71 वर्षीय धीरेंद्र गुप्ता अभी फरीदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती हैं। कोविड से पीड़ित हैं और उनका उपचार चल रहा है। उनकी पत्नी भी कोरोना पीड़ित हैं और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

धीरेंद्र गुप्ता ने फरीदाबाद के अस्पताल से ‘जिदंगी का फलसफा’ शीर्षक से अपने अनुभव को बयां किया है। लिखा है कि समय को हम कितने सुंदर, आनंद, सुरुचिपूर्ण तरीके से गुजराते हैं, उसी के ऊपर हमारी जिंदगी चलती है। कोरोना वायरस ने सारी दुनिया में त्राहि मचा रखी है। दिनों दिन इसकी तीव्रता बढ़ती जा रही है। मेरी पत्नी पहले पीड़ित हुईं।
10 अप्रैल से दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वो थोड़ी घबराहट में थीं, इसलिए उनकी रिकवरी बहुत धीमी गति से हो रही है। मैं परसों फरीदाबाद अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। दो दिन जरूर परेशानी हुई पर आज काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। 25 मिनट तक टहला भी हूं। अपने ऊपर बीमारी को हावी न होने दें। हिम्मत से काम लें। धैर्य रखें। डॉक्टर और ईश्वर पर पूरा भरोसा रखें। जिसने हिम्मत तोड़ दी, समझो उसके ऊपर बीमारी हावी हो जाती है। सकारात्मकता पर ध्यान दें। परिवार, मित्रगण, संबंधियों खासकर पड़ोसियों से लगातार संपर्क में रहे। यह एक बूस्टर की तरह काम करता है। हम सभी को इस समय अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि ये अदृश्य दुश्मन कब कहां से आक्रमण करके हमें अपने जाल में फंसाकर हमारे जीवन के साथ खिलवाड़ कर दे।
विज्ञापन

पिछले साल तो मेरा लख्ते जिगर शेखर सराफ.. देखते-देखते ही चला गया। इस बार भी कई करीबी इस बीमारी के ग्रास बन गए हैं। आपसे बस यही कहूंगा कि अत्यधिक सावधानी बरतें। फिर भी यदि इस बीमारी की चपेट में आ जाएं तो घबराएं बिल्कुल नहीं, अपने आप पर, ईश्वर पर पूर्ण विश्वास रखकर मजबूती से इसका मुकाबला करें। निश्चित ही इस पर विजय प्राप्त कर वापस लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें