फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष.. निर्दलीयों पर दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा को छोड़ कर बाकी किसी भी दल को सभी 47 वार्ड पर प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिले हैं। ऐसे में अगर गैरभाजपाई जिपं अध्यक्ष बनाने की नौबत आई तो विजयी होने वाले निर्दलीय जिपं सदस्य बहुत महत्वपूर्ण हो जाएंगे। सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद की निगाहें अलग अलग वार्डों से चुनाव लड़ रहे मजबूत निर्दलीय उम्मीदवारों पर टिकी हैं। इनमें से कई मजबूत उम्मीदवार वो है, जो पार्टियों का समर्थन नहीं मिलने पर बागी हो चुके हैं। ये बागी वजनदार इसलिए हैं, क्योंकि ये चुनाव पार्टी के आधिकारिक चुनाव चिन्ह पर न होकर अलग अलग चुनाव चिन्ह पर होगा, इसलिए पार्टी के उम्मीदवार भी उनके सामने एक जैसे ही हैं।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी और महान दल के गठबंधन में लगभग 36 प्रत्याशी हैं। इन्हीं से पार्टी की जिपं अध्यक्ष पद दावेदार अर्चना यादव के बहुमत के लिए काफी होंगी। इसके अलावा अगर जरूरत हुई तो कुछ अन्य लोगों को पार्टी का समर्थन है, उनसे समर्थन लिया जाएगा। बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने कहा कि पार्टी के आधिकारिक 23 प्रत्याशियों के साथ कुछ अन्य लोगों से वार्ता जारी है। पार्टी उनको समर्थन भी दे रही है। मतगणना के बाद इसकी रणनीति तय होगी। सपा और बसपा के साथ ही कांग्रेस और रालोद भी कुछ निर्दलियों पर डोरे डाल रहे हैं।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों के प्रत्याशी
1-भाजपा के 47
2-सपा के 36
3-रालोद के 25
4-कांग्रेस के 24
5-बसपा के 23
6-आप के 14
7-प्रसपा के 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें