फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी नहीं मिलने पर संगठन सृजक अभियान पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य पद की कुल 47 सीटों में से 24 सीटों पर ही कांग्रेस ने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। इसको लेकर पार्टी के ही नेताओं ने पिछले कई महीनों से चलाए जा रहे संगठन सृजक अभियान को लेकर सवाल खड़े किए हैं। इनका कहना है कि महीनों से की जा रही उस कवायद का यही नतीजा है तो फिर आलाकमान को भ्रमित क्यों किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इरशाद सलीम कहते हैं, उन्होंने यह मामला पिछले दिनों जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में उठाया था। लेकिन इसका संतोषजनक उत्तर उनको नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान, जो भी निर्देश देती है, जमीनी स्तर पर उनका अनुपालन भली प्रकार से नहीं हो पाता। औपचारिकता पूरी करने का प्रयास किया जाता है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह कहते हैं कि पार्टी के जितने भी प्रत्याशी चुनाव में उतारे गए हैं, उनको रणनीति और क्षेत्रीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए उतारा गया है। हमने संख्या पर नहीं बल्कि प्रत्याशी के जीतने की स्थितियों को ध्यान में रखकर फैसले लिए हैं। जितने भी प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, वह सीट के मुख्य दावेदारों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें