फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावः एक वार्ड से तीन-तीन दावेदारों का पैनल तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब दस घंटे की मैराथन बैठक में जिला पंचायत के 45 वार्ड से तीन-तीन दावेदारों के नामों का पैनल तैयार किया गया है। कुछ वार्ड ऐसे भी हैं, जहां एक या दो नाम आए हैं। भाजपा जिला कमेटी द्वारा प्रत्याशियों के नामों के पैनल को क्षेत्रीय कार्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रामघाट रोड स्थित ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में रविवार को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामों को तय करने के लिए बैठक हुई। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह की अध्यक्षता में जिला प्रभारी श्रीचंद्र शर्मा, सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद राजवीर दिलेर, राज्यमंत्री संदीप सिंह, जिला पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी चौधरी नत्थी सिंह, एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह, रवेंद्र पाल सिंह, अनूप प्रधान, राजकुमार सहयोगी सहित जिला महामंत्री शामिल हुए। कमेटी प्रदेश द्वारा तय की गई है। सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक चली बैठक में 45 वार्ड से तीन-तीन लोगों का नाम तय किया गया है।
सूत्रों की माने तो टप्पल के तीन वार्ड ऐसे है, जहां से एक-एक नाम आए हैं। कुछ अन्य वार्ड भी हैं, जहां से एक या दो नाम हैं। सूची में दो ऐसी महिलाओं का भी नाम है, जो जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार मानी जा रही है। दोनो महिलाएं जनपद की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले परिवार की है। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि गहनता से विचार विमर्श के बाद तीन-तीन नामों की सूची तय कर क्षेत्रीय कार्यालय भेज दी गई है। जिताऊ एवं टिकाऊ कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। संगठन ने अपने और अपनों पर अधिक भरोसा किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष भी हमारा होगा।
विज्ञापन

महानगर से भेजे गए हैं छह नाम
अलीगढ़। जिला पंचायत सदस्य चुनाव का दो वार्ड महानगर के अंतर्गत आता है। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने बताया कि दोनो वार्डों से पांच-पांच नामों की सूची आई थी। उसमें से तीन-तीन नाम का चयन कर क्षेत्रीय कार्यालय भेज दिया गया है।
लखनऊ में तय होंगे प्रत्याशी
अलीगढ़। जिला स्तर से एक वार्ड से तीन-तीन नामों का पैनल क्षेत्रीय कार्यालय भेजे जाएंगे। क्षेत्रीय कार्यालय तीन में से एक नाम तय कर प्रदेश कार्यालय भेजेगा। प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर प्रदेश संगठन द्वारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें