फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा प्रस्तावित आरक्षण पर आई आपत्तियों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के प्रस्तावित आरक्षण पर 1200 से अधिक आपत्तियां आयी हैं। पिछले चुनावों के परिपेक्ष्य में देखे तो इस बार आपत्ति दर्ज कराने के मामले में लोगों ने इतिहास बना दिया है। बृहस्पतिवार आज दोपहर दो बजे से कलक्ट्रेट में इनका निस्तारण होगा। इसके बाद संभवत: देर सांय आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज विभाग ने शनिवार को प्रस्तावित आरक्षण जारी किया था। उच्च न्यायालय के आदेश पर वर्ष 2015 को आधार वर्ष मानकर नियत किए गए आरक्षण के मामले में उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार लोग संतुष्ट होंगे और कम से कम आपत्तियां दर्ज होंगी। लेकिन हुआ इसके ठीक उलट। प्रस्तावित आरक्षण पर उम्मीदों के विपरीत इस कदर आपत्तियां जताई गई कि इतिहास बन गया। रविवार से मंगलवार तक 3 दिनों में 1200 से अधिक आपत्तियां आ गई हैं। जबकि वर्ष 2015 के चुनाव के दौरान केवल 400 आपत्तियां आयी थी।
पिछले दिनों हाईकोर्ट की रोक से पहले जारी हुए प्रस्तावित आरक्षण पर 783 आपत्तियां आईं थी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सभी आपत्तियों को कैटेगरी के हिसाब से क्त्रस्मबद्ध कर लिया गया है। सबसे ज्यादा आपत्तियां प्रधान पद के आरक्षण पर हैं। बृहस्पतिवार आज दोपहर 2 बजे से कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी की बैठक में इन सभी का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद यदि संभव हुआ तो देर सांय तक अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें