फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहन बाल जीवन अध्यक्ष और रमिल मित्तल बने महामंत्री

विज्ञापन
मिल्कबार स्टूडियों में हिन्दुस्तानी वॉलंटियर्स क्लब द्वारा आयोजित बैठक में कार्यकारिणी चयनित - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
हिंदुस्तान वॉलंटियर्स क्लब की कार्यकारिणी का चुनाव मिल्कबार स्टूडियो में संपन्न हो गया है। जिसके तहत रोहन बाल जीवन अध्यक्ष, रमिल मित्तल महामंत्री, सिद्धार्थ अग्रवाल कोषाध्यक्ष, चिराग मित्तल उपाध्यक्ष, उमंग माहेश्वरी उपमंत्री चुने गए हैं। निर्देशक मंडल में शिवम मोहता, प्रियांशु अग्रवाल, अर्पित मित्तल, विकास वार्ष्णेय व हर्ष मित्तल को चुना गया। चुनाव का संयोजन शिवम मोहता ने किया।
विज्ञापन

यहां अध्यक्ष रोहन बाल जीवन ने कहा कि नई कार्यकारिणी नई ऊर्जा के साथ समाज सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएगी। यहां उन्होंने बताया कि संस्था ने समाज को लागत मूल्यों पर चलने वाली दवाओं की दुकान समाज को समर्पित की है। वहीं कोरोना संक्रमण काल में पीएम केयर्स फंड में 51 हजार रुपये की धनराशि भी दी गई थी।
इस वर्ष भी सामर्थ्य के अनुसार समाजसेवा का कार्य करेंगे। चुनाव के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यों ने जमकर मस्ती की। इस मौके पर कशिश अग्रवाल, यशराज सिंह, प्रियांशु मित्तल, अलंकार सिंघल, पलाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें