अलीगढ़। पंचायत चुनावों के चौथे और अंतिम चरण में अतरौली, बिजौली एवं जवां ब्लाक में गुरुवार को जिला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होगा। इसके लिए तीनों ब्लाकों के 462241 मतदाता वोट डालेंगे। सुबह सात बजे से पांच बजे तक वोट पड़ेंगे। चुनाव के दृष्टिगत् तीनों ब्लाकों को छह जोन एवं 29 सेक्टरों में बांटा गया है।
इस चुनाव में जिला पंचायत के 176 प्रत्याशियों एवं बीडीसी के 1866 प्रत्याशियों के मध्य कशमकश होगी। इनके निशाने पर जिला पंचायत के नौ तो क्षेत्र पंचायत के 328 पद होंगे। मतदान के लिये पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना हो गई।
कुल मतदान केंद्र-368बिजौली-सामान्य-28, संवेदनशील-44, अति संवेदनशील-24, अति संवेदनशील प्लस-12अतरौली-सामान्य-07-संवेदनशील-48, अति संवेदनशील-51,अति संवेदनशील प्लस-08जवां-सामान्य-60, संवेदनशील-60, अति संवेदनशील-20, अति संवेदनशील प्लस-06
नहीं होगी वेब टेलीकास्ट की व्यवस्थाअलीगढ़। चौथे चरण के चुनाव के मतदान के दौरान वेब टेलीकास्ट की व्यवस्था नहीं होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. वीके सिंह ने स्वीकार किया कि इस बार ज्यादातर सीसीटीवी कैमरों के मतगणना स्थल पर लगने के कारण वेब टेलीकास्ट की व्यवस्था नहीं होगी।