गोंडा/अलीगढ़। बुधवार की शाम तेज बारिश और ओलावृष्टि के बीच आकाशीय बिजली गिरना कई लोगाें पर भारी पड़ा। लोधा और गोंडा में आकाशील बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बालक बुरी तरह झुलस गया। तेज धमकेे के साथ आकाश से बिजली गिरने से दोनों क्षेत्रों में काफी देर तक दहशत बना रहा। लोधा क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी 32 वर्षीय राजू पुत्र नानकचंद अपने घर में अमन (12) के साथ बैठा हुआ था। तभी बारिश के साथ बिजली गिरने से दोनों बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें सारसौल के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमन का उपचार अभी भी अस्पताल में चल रहा है।उधर, गोंडा के गांव रजावल के माजरा भड़ीरा निवासी 32 वर्षीय गिर्राज सिंह पुत्र साहब सिंह खेत में काम कर रहा था। पूर्व प्रधान धूरी सिंह ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे अचानक बिजली गिरने से गिर्राज इसकी चपेट मेें आकर बुरी तरह घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।