हरनोट भोजपुर में ग्राम प्रधान के पद के लिए हुए उपचुनाव में रविता यादव पत्नी शिवम यादव ने पूर्व प्रधान की पुत्रवधू नीलम देवी को 116 मतों से हराकर चुनाव में जीत हासिल की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत हरनोट भोजपुर में ग्राम प्रधान के लिए पंचायत उपचुनाव हुए। रविता यादव 116 मतों से चुनाव जीतकर ग्राम प्रधान बन गईं हैं।
विज्ञापन
बिजौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरनोट भोजपुर में ग्राम प्रधान के पद के लिए हुए उपचुनाव में रविता यादव पत्नी शिवम यादव ने पूर्व प्रधान की पुत्रवधू नीलम देवी को 116 मतों से हराकर चुनाव में जीत हासिल की है। खंड विकास अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा ने रविता यादव को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
मतगणना से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविता यादव को 626, नीलम देवी को 510, गुड्डो देवी पत्नी ब्रह्मदेव को 363, मीना पत्नी शरद कुमार को 270, सरिता पत्नी लखन यादव को 37, मधु पत्नी इंद्रपाल सिंह को 18 मत मिले।