फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किसान गोष्ठी का आयोजन, खेत में कीटनाशक स्प्रे करते समय सावधानियों पर हुई चर्चा

Fri, 21 Feb 2025 10:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कीटनाशक दवा का प्रयोग करते समय खाना-पीना नहीं करना चाहिए। स्प्रे करने के बाद हाथ को साबुन से अच्छी तरह धोएं, तब कुछ खाएं। 
विज्ञापन
किसानों को संबोधित करते विशेषज्ञ - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव मानगढ़ी में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को खेत में कीटनाशक स्प्रे करते समय बरती जानें वाली सावधानियों पर चर्चा हुई। किसानों ने गोष्ठी में अपने कई सवालों के जवाब मिले। 

विज्ञापन


गांव मानगढ़ी में इंसेक्टिसाइड इंडिया लिमिटेड ने किसानों को जागरुक करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया। इंसेक्टिसाइड इंडिया लिमिटेड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ राघवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि किसानों को खेतों में कीटनाशकों का स्प्रे करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। कीटनाशक दवा का प्रयोग करते समय खाना-पीना नहीं करना चाहिए। स्प्रे करने के बाद हाथ को साबुन से अच्छी तरह धोएं, तब कुछ खाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ मानवेंद्र सिंह ने किसानों को बताया कि कीटनाशक दवा को हमेशा खाद्य पदार्थ एवं बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। कीटनाशक का प्रयोग हमेशा लेबल देख के करना चाहिए। किसान गोष्ठी में डॉ राजकुमार, डॉ ब्रजराज, चमन चौधरी, हरिश्चंद, महावीर सिंह, कमल प्रताप सिंह, महिपाल सिंह, संतोष आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें