मांगो को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देते पंचायत सहायक व अन्य। स्रोत : स्वयं
- फोटो : samvad
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष रवि नागर के नेतृत्व में चंडौस सहित सभी ब्लॉकों में तैनात पंचायत सहायकों की समस्याओं को लेकर सात सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम उनके प्रतिनिधि को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत सहायक सुबह दस लेकर शाम पांच बजे तक डाटा एंट्री एवं अन्य प्रशासनिक कार्य करते हैं। बदले में मात्र छह हजार रुपये महीने मानदेय मिलता है। मानदेय भी कई-कई महीने बाद मिलता है।
ज्ञापन में मानदेय बढ़ाने, कार्यभार कम करने, सरकारी मोबाइल व इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने, बीमा की सुविधा देने व सचिवालय में कूलर-पंखा, पानी की व्यवस्था करने जैसी मांगें शामिल हैं। संगठन ने चेतावनी भी दी है कि अगर मांगें समय रहते पूरी नहीं की गईं तो आगे बड़ी लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में अभिषेक चौहान, सोनम कुमारी, सोनपाल सिंह, हरेन्द्र सिंह, संजय कुमार, विजय कुमार, सचिन शर्मा, राधा देवी, विनय कुमार आदि शामिल रहे।