फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 1100 कलशों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा जवां में 21 कुंडीय होमात्मक सहस्त्र चंडी महायज्ञ एवं भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को हो गया। इस बीच 1100 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शुभारंभ बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने किया। यात्रा कस्बे के प्रमुख बाजारों से होकर गुजरते हुए यज्ञशाला पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश रखकर भक्ति गीतों के साथ चल रही थीं। जगह-जगह लोगों ने फूल वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि 18 अप्रैल से भागवत कथा का वाचन ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज द्वारा होगा। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रिषि कुमार, सुशील शर्मा, मुकेश सिसोदिया, पिंटू सूर्यवंशी, आकाश, रामभूल प्रजापति, टिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें