फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: दो बाइकों की भिड़ंत, एएमयू के इंजीनियरिंग छात्र की मौत, तीन साथियों सहित चार लोग घायल

Sun, 19 Oct 2025 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हाफिज अपने साथी छात्र अब्दुल्लाह, फैसल व यश के साथ चारों एक ही बाइक से खैर की ओर जा रहे थे, गांव करसुआ के समीप स्थित एक निजी कॉलेज के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक बाइक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोधा थाना क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल हाईवे पर गांव करसुआ के समीप 18 अक्तूबर सुबह दो बाइकों की भिड़ंत में एएमयू के इंजीनियरिंग के छात्र हाफिज (18) की मौत हो गई, उसके तीन साथियों सहित चार लोग घायल हो गए। हाफिज और उसके तीन साथी छात्र एक ही बाइक पर सवार थे। पुलिस के अनुसार दोनों बाइकों पर सवार लोगों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।

विज्ञापन


थाना पुलिस ने बताया कि दोदपुर के पानवाली कोठी के समीप रहने वाले मुजीबुर्रहमान सऊदी अरब में नौकरी कर रहे हैं, उनका बड़ा बेटा हाफिज रहमान एएमयू से इंजीनियरिंग का छात्र था। शनिवार सुबह 7:30 बजे करीब हाफिज अपने साथी छात्र अब्दुल्लाह (20), फैसल व यश के साथ चारों एक ही बाइक से खैर की ओर जा रहे थे, गांव करसुआ के समीप स्थित एक निजी कॉलेज के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक बाइक से भिड़ंत हो गई, हादसे में चारों दोस्तों के साथ दूसरी बाइक पर सवार युवक राजेश कुमार निवासी नादा बाजिदपुर घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को नहरा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने हाफिज को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से हाफिज के परिजनों का बुरा हाल है। हाफिज दो भाई और एक बहन में सबसे बड़े थे। थाना प्रभारी लोधा अंकित कुमार ने बताया कि अभी थाने में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर आने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी। हादसे में क्षतिग्रस्त बाइकों को थाने में खड़ा करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें