फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पावरहाउस का बांध कटने से पानी में डूबी धान की फसल

विज्ञापन
कटान से खेतों में भरा पानी। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : samvad
विज्ञापन
अलीगढ़-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बने हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावरहाउस के ऐसड्रम यार्ड के कट जाने से निकले पानी के कारण समीपवर्ती गांव नगौला के एक दर्जन किसानों के खेत में रोपी गई धान की फसल डूब गई। किसानों को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है लेकिन उनकी आर्थिक भरपाई तो दूर परियोजना के अधिकारियों ने उनकी समस्या को सुनने से भी इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान राघवेन्द्र सिंह, पप्पू सिंह, हरि प्रकाश, अनिल आदि ने बताया कि नुकसान होने पर वे परियोजना के अधीक्षण अभियन्ता शशि भूषण व सीजीएम संजय वर्मा से मिले तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोप है कि उल्टे यह कहकर टाल दिया कि हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। बांध की मरम्मत करा दी जाएगी। बेबस किसान वहां से लौट आए। किसानों ने जिलाधिकारी से मिलकर आर्थिक भरपाई की मांग की है। किसानों का यह भी कहना है कि मई-जून महीने में बांध से राख जब उड़ती है तो गांव और खेतों में छा जाती है। इससे प्रदूषण फैलने के साथ-साथ गांव के लोग अस्थमा और श्वांस के रोगी हो रहे हैं। अब न तो पानी भरने से दोबारा से धान रोपा जा सकता है और न ही रवी के सीजन में गेहूं की फसल बोई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें