फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बरला के दो दोस्तों की सिकंदराबाद में ट्रक से कुचलकर मौत

विज्ञापन
मंदिर से हुई चोरी के बाद मौके पर लगी जुटे ग्रामीण। स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव ऊतरा निवासी दो लोगों की बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद कस्बे में बृहस्पतिवार को ट्रक की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। दोनों लोग वहां बेटी को पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर छोछक की रस्म निभाने के लिए गए थे। बाइक से लौटते समय कस्बे के बाहर ही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। मृतक दोनों ही आपस में दोस्त थे। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिजनोें ने बताया कि श्यौवीर सिंह (50) पुत्र रतन सिंह की बेटी शीतल की शादी कस्बा सिकंदाराबाद में हुई थी। शीतल ने कुछ दिन पहले पुत्र को जन्म दिया है। धेवते के छोछक की रस्म पूरी करने के लिए श्यौवीर सिंह गांव के ही अपने मित्र कुशलपाल सिंह (45) पुत्र बिजेंद्र सिंह को लेकर बाइक द्वारा सिकंदराबाद गए थे। वहां रस्म पूरी कर बृहस्पतिवार को बाइक से गांव लौट रहे थे। कस्बा सिकंदराबाद से बाहर निकले ही थे कि तभी एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मारकर दोनों दोस्तों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटनास्थल पर राहगीर जमा हो गए और पुलिस ने पहुंचकर मृतकों की शिनाख्त कराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक रॉंग साइड चल रही थी और चालक ने हेलमेट भी नहीं पहने रखा था। परिजनों ने बताया कि मृतक श्यौवीर सिंह के दो पुत्र व एक बेटी है तथा कुशलपाल सिंह के पास बेटा-बेटी हैं। पता लगा है कि श्यौवीर सिंह का बड़ा बेटा अभिषेक (23) दो महीने पहले इसी घटनास्थल पर सड़क हादसे में घायल हो गया था। अभिषेक के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। दोनों ही मृतक मजदूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें