फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: नींबू और मौसमी के छिलकों से बनाया ऐसा रैपर, जिसमें पैक करने पर कई दिनों तक बनी रहेगी फलों की ताजगी

Sun, 18 May 2025 01:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शोध करने वाली टीम ने दावा किया है कि सामान्य पैकिंग में फल दो- तीन दिन में खराब हो जाते हैं। फलों की रंगत उड़ जाती है। लेकिन इस रैपर की पैकिंग से फल पांच दिन तक सुरक्षित रह सकेंगे।
विज्ञापन
नींबू और मौसमी के छिलकोंसे बनी फिल्म - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी तक फलों की पैकिंग में कागज या फिर फ्वाइल पेपर का ही अधिकांश इस्तेमाल होता है। इससे कुछ ही दिन बाद ही फलों की रंगत उड़ने लगती है, लेकिन एएमयू ने नींबू और मौसमी के छिलकों से एक ऐसा रैपर (फिल्म पैकेजिंग) तैयार किया है जिससे फलों की पैकिंग करने पर कई दिनों तक ताजगी बरकरार रह सकती है।

विज्ञापन


रैपर बनाने वाली टीम ने अंगूर और खुबानी के साथ ही सेब, आम, केला स्ट्राबेरी और पपीता को इस रैपर में पैक करके जब देखा तो न केवल फलों की ताजगी बढ़ी बल्कि जो फल अभी तक सामान्य पैकिंग में दो से तीन दिन में खराब हो रहा था वह चार से पांच दिन तक सुरक्षित रहा।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी विभाग ने यह शोध किया है। शोध करने वाली टीम ने दावा किया है कि सामान्य पैकिंग में फल दो- तीन दिन में खराब हो जाते हैं। फलों की रंगत उड़ जाती है। लेकिन इस रैपर की पैकिंग से फल पांच दिन तक सुरक्षित रह सकेंगे। यह शोध इंटरनेशनल जर्नल ऑफ बायोलॉजिकल मैक्रोमोलेसेल्स में छप चुका है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रो. सदफ जैदी के सुपरविजन में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फैजान अहमद के मार्गदर्शन में सादिया फिरदौस ने यह रैपर तैयार किया है। उन्होंने नींबू और मौसमी के छिलके के पाउडर और नीम की पत्तियों के अर्क सहित अन्य केमिकल मिलाकर यह रैपर बनाया है जो कागज की तरह ही दिखता है। सबसे पहले इस रैपर में अंगूर और खुबानी को लपेटकर रखा गया, जिससे इन फलों में ताजगी बढ़ गई।
हर फल के ठीक रहने की समय-सीमा होती है। अगर कोई फल पालिथीन की थैली में या किसी अन्य पैकिंग में रखा है तो वह जल्द खराब हो जाता है। लेकिन अगर नींबू और मौसमी के छिलकों द्वारा तैयार किए गए पैकिंग रैपर में रखेंगे तो उस फल की उम्र दो से तीन दिन बढ़ जाएगी। -डॉ. फैजान अहमद, असिस्टेंट प्रोफेसर, पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी, एएमयू
विज्ञापन

तीन दिन में तैयार होती है फिल्म

शोधार्थी मिजानुर्रहमान ने बताया कि मौसमी और नींबू छिलके को पीसकर पाउडर बना लेते हैं। उसमें पानी, केमिकल मिलाकर एक घोल बना लेते हैं। फिर घोल को एक कटोरी में डालते हैं, जो कटोरी में फैल जाता है। उसे ड्रायर में सुखाया जाता है, जो घोल एक कागज की तरह तैयार हो जाता है। इस प्रक्रिया में तीन दिन लगते हैं। इस फिल्म में फल को लपेटकर रख दिया गया।

बाजार में जल्द लाने की तैयारी
डॉ. फैजान अहमद ने बताया कि शोध के नतीजे से उत्साहित हैं। इसे यूजीसी और शिक्षा मंत्रालय भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद पैकेजिंग फिल्म को बाजार में लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें