शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पिटल में शनिवार को ऑक्सीजन जेनरेटर का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने किया। यहां उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में जिस तरह से ऑक्सीजन की कमी हर अस्पताल में देखी गई, वहीं आने वाली तीसरी लहर को ध्यान में रखते हिए अस्पताल प्रबंधन ने जो कदम उठाया है, वह सराहनीय है।
चेयरपर्सन लाजेश कुमारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि दिवंगत पति के सपनों को साकार करने की दिशा में पुत्र द्वारा उठाया गया एक और कदम है। जिससे मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से निजात मिल पाएगी।
प्रबंध निदेशक सुमित सराफ ने लोगों को आश्वस्त किया कि वह इस अस्पताल में समस्त आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे और उनका यह प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में और अधिक सुविधाएं यहां पर मरीजों और उनके तीमारदारों को मिल सकें। उन्होंने कहा इस सब के पीछे कहीं न कहीं पिता की प्रेरणा है और उनको हमारी यही सच्ची श्रद्धांजलि है।
अस्पताल के सीए अतुल कुमार गुप्ता ने आभार जताया। यहां पर माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजीव कुमार, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अतुल सिंघल, वरिष्ठ सर्जन डॉ. मोहसिन राजा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मौसम गुप्ता, डॉ. रेनू वार्ष्णेय, डॉ. नैना चावला, डीएस सोलंकी, राजीव जैन, राधे जादौन, कुशल चौधरी, राहुल गिरी, मनोज पंडित आदि मौजूद रहे।