फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन सांस और दे पाएगी आक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दो दिन में कुल नौ टन आक्सीजन गैस मिलने से फिलहाल हालात बेकाबू होने से बच गए हैं। आक्सीजन की जबरदस्त मांग को देखते हुए ये काफी तो नहीं है, लेकिन इससे दो दिन तक काम चल जाएगा।
विज्ञापन

अभी फुटकर में ऑक्सीजन की मांग करने वालों को खाली हाथ ही लौटाया जा रहा है। प्रशासन की तयशुदा प्राथमिकता के अनुसार इसका वितरण हो रहा है, जिसमें कोविड अस्पतालों को सबसे पहली प्राथमिकता से गैस दी जा रही है। इसके बाद कैंसर, हार्ट और डायलिसिस के रोगियों को ऑक्सीजन मिल पा रही है। तीसरे नंबर पर एंबुलेंस में आक्सीजन दी जा रही है। इसके बाद ऑक्सीजन का बचना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बाकी लोगों को मना किया जा रहा है। वहीं आक्सीजन की किल्लत से मूर्ति कारोबार, वेल्डिंग सहित दूसरे कामकाज ठप हो गए हैं।
राधिका एयर प्रोडक्ट तालानगरी के मालिक रामेंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार को लगभग छह टन गैस मिली। जिससे बुधवार और बृहस्पतिवार को वितरण हुआ। बृहस्पतिवार रात तीन टन गैस और मिली है। जिससे एक दो दिन तक काम चल सकेगा। संभवत: रविवार तक और गैस मिल सकती है। गौर हो कि अलीगढ़ में संचालित तीन आक्सीजन डिस्ट्रीब्यूटर है। इसके अलावा छेरत की एक फैक्टरी में लगभग दो टन का उत्पादन हो रहा है। जिससे जिले में आक्सीजन की इमरजेंसी आपूर्ति हो रही है। अभी तक किसी उद्यमी ने आक्सीजन प्लांट लगाने की पहल नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें