फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भ्यामल खेड़ा में स्टेडियम की मांग पर युवाओं ने की महापंचायत

विज्ञापन
भ्यामल खेड़ा में स्टेडियम की मांग को लेकर महापंचायत को संबो​धित करते इगलास विधायक राजकुमार सहयो - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को भ्यामल खेड़ा मंदिर परिसर में युवाओं ने महापंचायत की। भाजपा जिला संयोजक चौधरी दिगंबर सिंह के संचालन में हुई पंचायत में युवाओं ने भ्यामल खेड़ा की जमीन पर स्टेडियम बनाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में युवा, क्षेत्रीय लोग और पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि स्टेडियम नहीं होने से युवा सड़कों पर अभ्यास करते हैं और हादसों का खतरा रहता है। पंचायत में मांग को आगे बढ़ाने के लिए 30 सदस्यीय कमेटी गठित की गई। इसमें 11 युवा, 11 क्षेत्रीय प्रमुख और आठ पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य शामिल हैं। इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी ने कहा कि पाइंदापुर में स्टेडियम के लिए जमीन का प्रस्ताव पहले से प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि यदि युवा भ्यामल खेड़ा में स्टेडियम चाहते हैं तो मंदिर से जमीन की मांग करें, वह उनके साथ हैं। रक्षाबंधन के बाद कमेटी मंदिर प्रबंधन से जमीन मांगेगी। इस दौरान नरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, नीरज चौधरी, सुनील रजावल, राकेश प्रधान, बीरू चौधरी, हरीराज सिंह, सतेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें