सहायक निबंधक को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : samvad
भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने निबंधक सहकारी समितियां उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश भर में सहकारी समितियों पर कर्मचारियों की भारी कमी है। इसलिए हर समिति पर दो-दो कर्मचारी तैनात किए जाएं।
समितियों के जर्जर भवनों की मरम्मत कराई जाए। उर्वरक की कालाबाजारी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर भाकियू के पूर्व जिला महासचिव चौधरी नवाब सिंह, प्रमोद कुमार वर्मा, रमेश चंद्र, महेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।