फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरसः सीआरपीएफ के 100 से ज्यादा जवान करेंगे बिटिया के परिजनों की सुरक्षा, महिला विंग भी रहेगी तैनात

Sat, 31 Oct 2020 09:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
रामपुर के सीआरपीएफ कमांडेंट मनमोहन सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब बिटिया के परिजनों की सुरक्षा सीआरपीएफ करेगी। सीआरपीएफ के 100 से ज्यादा जवान इस परिवार की सुरक्षा में तैनात होंगे। शनिवार को सीआरपीएफ की 239वीं बटालियन रामपुर के कमांडेंट मनमोहन सिंह पहले थाना चंदपा आए और फिर बिटिया के गांव भी गए। वहां उन्होंने पूरी स्थिति का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा। माना जा रहा है कि रविवार को सीआरपीएफ स्थानीय पुलिस से इस सुरक्षा का दायित्व अपने हाथों में ले लेगी। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया था कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा सीआरपीएफ से कराई जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब सरकार ने अमल करना शुरू कर दिया है। इस क्रम में सीआरपीएफ की 239 वीं बटालियन रामपुर के कमांडेंट मनमोहन सिंह शनिवार को यहां आए। वह पहले चंदपा थाने गए। उन्होंने कोतवाली निरीक्षक चंदपा लक्ष्मण सिंह से यह जानकारी ली कि बिटिया के घर पर अभी तक कितना पुलिस बल तैनात है। तदुपरांत वह खुद बिटिया के गांव पहुंचे। वहां उन्होंने बिटिया के परिजनों से पूछताछ की और वहां की स्थिति देखी। वहां सुरक्षा के इंतजाम और सुरक्षा प्वांइट भी देखे। 

कोतवाली निरीक्षक चंदपा ने उन्हें गांव की भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया। अब बिटिया के परिजनों की सुरक्षा में सीआरपीएफ की एक कंपनी, जिसमें 80 जवान हैं, तो तैनात रहेगी ही, साथ ही महिला विंग भी वहां तैनात रहेगी। इसमें सीआरपीएफ की 25 महिला सुरक्षाकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। कुल मिलाकर सीआरपीएफ के 105 सुरक्षाकर्मी वहां तैनात रहेंगे। सीआरपीएफ के 80 जवानों की टुकड़ी तो रामपुर की बटालियन से आएगी, वहीं महिला सुरक्षाकर्मियों को भी बुलाने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें