फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : डीएस कॉलेज में बाहरी युवकों ने छात्र का सिर फोड़ा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएस कॉलेज में बाहरी युवकों ने एक छात्र का सिर फोड़ दिया। इससे हंगामा हो गया। मौका देखकर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य की कुर्सी पर महात्मा गांधी की तस्वीर रखकर इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे कुछ बाहरी युवक कॉलेज परिसर में घुस आए। लाइब्रेरी के लॉन में पढ़ाई कर रहे बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र अभिषेक वार्ष्णेय व अन्य छात्रों के साथ इन युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें अभिषेक का सिर फट गया। सूचना पर थाना गांधी पार्क पुलिस कॉलेज पहुंच गई।
चिकित्सीय परीक्षण के लिए छात्रों को मलखान सिंह जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कॉलेज पहुंच गए। उन्होेंने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्य अनुशासन अधिकारी व प्राचार्य का घेराव किया। इसके बाद प्राचार्य कक्ष में उनकी अनुपस्थिति पर कुर्सी पर महात्मा गांधी की तस्वीर रखकर प्राचार्य को सद्बुद्धि देने व मुख्य अनुशासन अधिकारी को हटाने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे में हमलावरों की गिरफ्तारी और मुख्य अनुशासन अधिकारी को नहीं हटाया गया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री बल्देव चौधरी सीटू ने कहा कि हमलावरों को मुख्य अनुशासन अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है। छात्र नेता जय यादव ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधक की लापरवाही और मिलीभगत से बाहरी युवक कॉलेज में आते हैं। कॉलेज कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे की पुलिस जांच कर रही है। गांधीपार्क थाना प्रभारी बंशीधर पांडेय के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। छात्रों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा।
वहीं, प्राचार्य डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि इस घटना की जांच की जाएगी। मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. मुकेश भारद्वाज ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कहा है कि लाइब्रेरी के लॉन के पास कैमरे नहीं हैं, वहां पर जल्द कैमरे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें