कई दिनों से रात के समय हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान कस्बावासियों का गुस्सा बृहस्पतिवार
- फोटो : samvad
कई दिनों से रात के समय हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान कस्बावासियों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। सैकड़ों लोग विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर एसडीओ राजकुमार से मिले और लगातार हो रही कटौती पर कड़ी नाराजगी जताई।
लोगों का कहना था कि उमस भरी गर्मी में रात के समय केवल तीन-चार घंटे ही बिजली मिल रही है। उन्होंने शासन के ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश का हवाला देते हुए रात में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। इस संबंध में एसडीओ को ज्ञापन भी सौंपा गया और चेतावनी दी गई कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बाद में लोगों ने एक्सईएन धर्मेंद्र कुमार से भी वार्ता की। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप जल्द बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा। इस दौरान मास्टर ऋषि कुमार, तरुण अटल, रविंद्र नेता, नीरज चौधरी, लकी चौधरी, दीपक पंडित, अशोक फौजदार आदि मौजूद रहे।