खैर कस्बे के भाजपा नगर अध्यक्ष प्रमोद गर्ग ने कस्बा निवासी एक युवक के खिलाफ खैर कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि कस्बे के एक युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से एक देशद्रोही वीडियो डाला है। वर्तमान में जब भारत और पाकिस्तान में लगातार हमले हो रहे हैं। उसने अपने वीडियो के माध्यम से भावनाएं आहत की हैं। इससे हिंदू समाज में आक्रोश है।
विज्ञापन
नगर अध्यक्ष का कहना है कि कुछ लोगों की मानसिकता भारत सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ है। जिससे कस्बे का माहौल खराब होने का अंदेशा है। उन्होंने समर्थकों के साथ खैर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।