फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: ट्रैक्टर-कार की टक्कर से ग्राम प्रधान की मौत, सड़क हादसे में गई ग्राम प्रधान पति की जान

Fri, 09 May 2025 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अतरौली तहसील क्षेत्र के गांव पुरैनी की ग्राम प्रधान आशा देवी के पति मुनेशकांत की छर्रा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन
धर्मेंद्र लोधी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामघाट-कल्याण मार्ग स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज के निकट कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में चौमुहां के ग्राम प्रधान की मौत हो गई। उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


गांव चौमुहां निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजेंद्र लोधी के बेटे धर्मेंद्र लोधी (32) ग्राम प्रधान थे। 7 मई को गांव के ही योगेंद्र सिंह की बरात जरगवां के गांव कड़ी का नगला गई थी। बरात में दावत खाने के बाद रात करीब 12 बजे धर्मेंद्र अपनी कार से गांव लौट रहे थे। कार उनका भतीजा बंटी चला रहा था। धर्मेंद्र और उनका भतीजा आगे की सीट पर थे। पीछे की सीट पर प्रधान के तीन परिचित बाॅबी, सचिन और चोखेलाल सवार थे। राजकीय डिग्री कॉलेज के निकट उनकी कार बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने सभी को घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल बंटी को अलीगढ़ के पंडित दीनदयाल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार शुरू हुआ। उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। इधर, धर्मेंद्र की मौत से गांव में मातम छा गया। कार की पीछे की सीट पर बैठे प्रधान के परिचित तीन अन्य लोगों को मामूली चोट आई हैं, वे घर पर ही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

ग्राम प्रधान पति की सड़क हादसे में मौत
अतरौली तहसील क्षेत्र के गांव पुरैनी की ग्राम प्रधान आशा देवी के पति मुनेशकांत की छर्रा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। इससे गांव में रोना बिलखना मच गया। मुनेश कांत वर्ष 2018 से 2023 तक नगर पालिका अतरौली के सभासद रहे थे। बुधवार रात करीब 10 बजे वह बाइक द्वारा छर्रा से अपने गांव लौट रहे थे। अतरौली-छर्रा मार्ग स्थित ग्रीन वैली स्कूल के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें