पावर कॉरपोरेशन द्वारा विद्युत बकायेदारों को सहूलियत देने के लिए शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना की अंतिम तारीख 15 जुलाई की गई है। मगर शत प्रतिशत बकायेदार उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ नहीं उठाया। जनपद में इस योजना के तहत मात्र 53.2 करोड़ रुपये की वसूली हुई है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले के तीन विद्युत वितरण खंड में नगर खंड में कुल 27260 उपभोक्ताओं पर 10.11 करोड़ का बकाया है, जिसमें से 16596 उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ लेते हुए मात्र 7.60 करोड़ का बकाया जमा किया है। इसी तरह देहात खंड प्रथम में 1 करोड़ 37 हजार 400 उपभोक्ता हैं, जिन पर 131.86 करोड़ बकाया है। इनमें से 27439 बकायेदारों ने सिर्फ 18 करोड़ रुपया जमा किया है। इसी तरह देहात खंड द्वितीय में 177489 बकायेदारों पर 288 करोड़ बकाया है। जिसमें से 25226 बकायेदारों ने 27.60 करोड़ बकाया जमा किया है। नगर क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता एसके जैन के अनुसार इस योजना की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है।