फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतभेदों को दूर कर एकजुट हो संगठन : बृजेश यादव

Wed, 10 Aug 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
मतभेदों को दूर कर एकजुट हो संगठन : बृजेश यादव - फोटो : रुपेश
विज्ञापन
सपा युवजन सभा का मंडलीय सम्मेलन अनूपशहर स्थित इंटीरियल गार्डन में मंगलवार को हुआ। प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव और गौरव जैन ने शिरकत की। बृजेश यादव ने सीएम अखिलेश यादव को फिर से सत्ता में लाने के लिए मिशन 2017 में जुटने का आह्वान किया। बोले-पार्टी के सभी संगठन एक मंच पर आकर मिशन पूरा करने में जुट जाएं।
विज्ञापन

यह समय आपसी मतभेदों को दूर कर एकजुटता से संगठन को मजबूत करने का है। उन्होंने सम्मेलन के संयोजक सलमान शाहिद और उनके साथ मौजूद सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई। सलमान ने कहा कि सीएम ने चार साल में जितना कार्य किया है उससे जनता की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। सपा को फिर से सत्ता में लाना ही एक मात्र लक्ष्य है। इस दौरान सम्मेलन में समर्थकों के साथ पहुंचने पर सलमान का स्वागत किया गया। सपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष व बाकी नेताओं का फूलमालाओं से लाद कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि युवा किसी भी पार्टी की ऊर्जा होते हैं। सपा इस बार भी सफलता की कहानी लिखेगी।
कोल विधायक हाजी जमीउल्लाह और छर्रा विधायक ठा. राकेश सिंह ने युवजन सभा के कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हर वक्त तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक के साथ छात्र सभा प्रदेश सचिव जियाउर्ररहमान ने भी संबोधित किया। सभी ने मिशन 2017 का लक्ष्य पूरा करने आह्वान किया।
विज्ञापन

लोहिया वाहिनी अध्यक्ष जिलाध्यक्ष आशीष मोहन यादव, महानगर अध्यक्ष पंकज वर्मा, ठा शैलेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष शान मियां, क्षेत्रीय पार्षद नासिर अली चांद, अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव हाजी अब्दुल रईस, शाहजाद अल्वी, राउफ ठेकेदार, पप्पू प्रधान, शाहिद खान, शानू, जिला सचिव जाकिर गुड्डू रंजीत चौधरी, मो. सालिम साहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
दो गुट भिड़े, पेंशन फार्म पर महिलाएं भड़की ःसम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं के दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, नेताओं ने बीचबचाव कर सबको शांत कराया। महिलाओं को समाजवादी पेंशन योजना के फार्म भरवाने के नाम पर बुलाया गया था। जब ऐसा नहीं हुआ तो महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने ऐसा कुछ होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें