फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला अधिवक्ता ने ऑनलाइन मंगवाया वेज पिज्जा, भेज दिया नाॅनवेज, खाते ही बिगड़ी तबीयत

Thu, 17 Apr 2025 03:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला अधिवक्ता ने वेज  पिज्जा मंगाया, पर कंपनी की ओर से नॉनवेज पिज्जा आ गया। पिज्जा खाते ही उन्हें उल्टियां होने लगी। महिला की तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन
पिज्जा प्रतीकात्मक - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना सासनी गेट क्षेत्र के महेंद्र नगर इलाके में हनुमान जयंती के दिन शहर के एक पिज्जा हाउस से महिला अधिवक्ता ने ऑनलाइन वेज पिज्जा मंगवाया। आरोप है कि इसके बदले उन्हें नाॅनवेज पिज्जा भेज दिया गया। जिसे खाने पर उसमें मांस के कुछ टुकड़े मिले, इससे उनकी तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन


महिला अधिवक्ता के अनुसार हनुमान जयंती पर उन्होंने ऑनलाइन पाश्ता, केक व पिज्जा का ऑर्डर दिया था। पिज्जा खाते ही उन्हें उल्टियां होने लगी। आरोप लगाया कि हनुमान जयंती के दिन उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है। अधिवक्ता ने कहा है कि उन्होंने पिज्जा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें